92 लाख रुपये से पनकी औद्योगिक क्षेत्र में बनेंगी नालियां

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - 92 लाख रुपये से पनकी औद्योगिक क्षेत्र में बनेंगी नालियां 92 लाख रुपये से पनकी औद्योगिक क्षेत्र में बनेंगी नालियां

92 लाख रुपये से पनकी औद्योगिक क्षेत्र में बनेंगी नालियां

कानपुर। पनकी औद्योगिक क्षेत्र में नालियों के निर्माण के लिए 92 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। यह बातें यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय करन आनंद ने कही। मंगलवार को वह औद्योगिक क्षेत्र पनकी, रूमा और रमईपुर का भ्रमण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र के मेंटेनेंस सफाई एवं कूड़ा उठने की भी जानकारी प्राप्त किया एवं पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट 2 के पार्क एवं गोशाला का भी भ्रमण किया और नई लाइटों को और अधिक लगाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। कहा कि इसका एस्टीमेट तैयार कर पार्कों में झूले भी लगवा लें ताकि श्रमिकों के बच्चे भी उसका आनंद ले सकें।

भ्रमण के दौरान पीआईए के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बंका ने मांग की औद्योगिक क्षेत्र की साइड पटरियों को ठीक किए जाने की अभी आवश्यकता है। संस्थापक अध्यक्ष सुनील गुप्ता, बृजेश अवस्थी, आदर्श अग्रवाल, विनय अग्निहोत्री, सुमित चावला, निखिल कपूर, सूर्यभान पटेल, भगवान दास, शिवानी भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।