आरपीएफ ने वर्षों से फरार दलाल को दबोचा

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में आरपीएफ ने 29 साल पुराने मामले में रेल टिकट की दलाली करने वाले वारंटी राजू को गिरफ्तार किया। उसे लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र से पकड़ा गया। रेलवे एक्ट के तहत 1997 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। राजू लंबे समय से फरार था और अब उसे कोर्ट में पेश किया गया।

आरपीएफ ने वर्षों से फरार दलाल को दबोचा

कानपुर। रेल टिकट की दलाली करने वाले वारंटी को आरपीएफ ने 29 साल पुराने मामले में दबोचा लिया। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में रहने वाले राजू की काफी दिनों से तलाश थी। वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर टिकट की दलाली करता था जिस पर रेलवे एक्ट में 29 साल पहले 134/1997 धारा-143 में केस दर्ज किया गया था। तब से यह फरार चल रहा था। एक सूचना के आधार पर रविवार को टीम लखनऊ भेजी गई और राजू को गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया फिर उसे कोर्ट भेजा गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।