परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी
Kanpur News - कानपुर देहात के ज्यूनियां गांव में रविवार रात को चोरों ने एक घर में घुसकर पांच लाख के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और कीमती सामान चुरा लिया। घटना के समय परिवार सो रहा था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना दो महीने में दूसरी बार हुई है।
कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनियां गांव में रविवार रात में चोरों ने एक घर में घुसकर पांच लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिजन सोते रहे और चोर वारदात करने के बाद आराम से निकल गए। डायल- 112 पर दी गई सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घटना कि छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है।ज्यूनियां गांव के रहने वाले जय सिंह बड़े किसान हैं। रविवार रात में वह खाना खाने के बाद बाहर बरामदे में आकर लेट गए थे। जबकि उनकी पत्नी मालती, पुत्र अभय उर्फ राजुल एक कमरे में व बड़ा पुत्र अजय सिंह बगल के कमरे में सो रहे थे।
रात में चोरों ने घर के पीछे बने मकान से छत पर आने के बाद जीने से नीचे उतरकर बंद कमरे से सोने चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए । इसके बाद चोर वहां से आराम से निकल गए। भोर पहर अभय की नींद खुली तो बंद कमरे को खुला देखकर वह अंदर गए, इस पर उनको चोरी कि जानकारी हुई । इससे उनके उनके घर में कोहराम मच गया। गृहस्वामी ने डायल- 112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसओ गजनेर सूर्य प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर छानबीन। उन्होंने बताया कि घटना में किसी जानकार का हाथ प्रतीत हो रहा है, मामले कि छानबीन व संदिग्ध चोरो की तलाश कि जा रही है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।-दो माह पहले भो हुई थी इसी घर में चोरीचोरों ने दो माह पहले भो इसी घर को निशाना बनाया था। गृहस्वामी जय सिंह ने बताया कि चोर दो माह पहले घर में घुसकर अलमारी में रखे रुपए व कुछ आभूषण चोरी कर ले गए थे। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई तो दूर उनकी रिपोर्ट टस्क दर्ज नहीं कि, इससे चोरों ने दूसरी बार उनके घर को निशाना बनाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


