Kanpur News: परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात के पैलावर गांव में एक चाट विक्रेता दीप सिंह पाल के घर में चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और 25,000 रुपये नगद चुरा लिए। घटना के समय परिजन सो रहे थे और उन्हें चोरी का पता नहीं चला। पुलिस ने संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Kanpur News: परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी

Kanpur News: कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव में एक चाट विक्रेता के घर में घुसकर चोरों ने लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषणव व नगदी पार कर दी। घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको वारदात की भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर घर में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। पैलावर गांव के रहने वाले दीप सिंह पाल चाट का ठेला लगाते हैं। गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद उनकी पत्नी रेखा अपने पुत्र ऋषभ व पुत्री अवनि के साथ एक कमरे में लेटी थी, जबकि गृहस्वामी घर के अंदर आँगन में सों रहे थे।

रात में चोर उनके मकान की पीछे की दीवार से छत पर आने के बाद जीने से नीचे उतरे । इसके बाद बंद कमरे मे रखी अलमारी व बक्सों के लॉक व ताले तोड़कर चोरों नेकरीब तीन लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण व 25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। इसके बाद चोर आराम से वहां से निकल गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सोते रहे और उनको चोरी की भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ राजपुर सूर्य प्रताप सिंह व एसआई उपेंद्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। राजपुर एसओ ने बताया कि संदिग्ध चोरों की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी