Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsRobbery in Kanpur Thieves Steal Jewelry and Cash from Home in Juyania Village
घर में घुसकर चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी की चोरी

घर में घुसकर चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी की चोरी

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के ज्यूनियां गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। घटना के समय गृहस्वामी बाहर के कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है।

Jan 21, 2026 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनियां गांव में मंगलवार रात में चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के लाखों कीमत के आभूषण व नगदी के साथ कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर आराम से निकल गए। डायल- 112 पर दी गई सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। ज्यूनियां गांव के रहने वाले जय सिंह खेती किसानी करते हैं। मंगलवार रात में वह खाना खाने के बाद बाहर के कमरे में आकर लेट गए थे। जबकि उनकी पत्नी मालती व छोटा पुत्र अभय घर के अंदर एक कमरे में व दूसरा पुत्र अजय सिंह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में लेटे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात में चोरों ने पीछे के रास्ते से छत से नीचे कमरे में आए। यहां रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण,15 रुपये नगद व कीमती सामान चोरी कर लिया। मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो बंद कमरे को खुला देखकर वह अंदर गईं। वहां सामान बिखरा देख वह सन्न रह गई। रात में ही गृहस्वामी ने डायल-112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर गजनेर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि जूयनियां गांव में हुई चोरी की सूचना पर छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।