Kanpur News: परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: मंगलपुर के संदलपुर कस्बे में एक साफ्ट वेयर इंजीनियर के घर में रात में चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नगद चुरा लिए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है।

Kanpur News: परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी

Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में मनकापुर मोड क ेपास रहने वाले साफ्ट वेयर इंजीनियर के घर में घुसकर चोरों ने लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषणव दो लाख रुपये नगद पार कर दिए। घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको वारदात की ीानक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह जानकारी होने पर उनके घर में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। मूलरूप से बिछियारपुर गांव के रहने वाले साफ्ट वेयर इंजीनियर संदलपुर कस्बे में मनकापुर मोड के पास मकान बनाकर रह रहे हैं।

रविवार शाम को खाना खाने के बाद उनकी पत्नी नीतू व मां सुखदेवी दो बच्चों के साथ कमरे में लेटी थी। जबकि गृहस्वामी दूसरे कमरे में लेटे थे। रात में चोर उनके मकान की पीछे की दीवार से छत पर आने के बाद जीने की दीवार की ईंटे हटाकर नीचे उतरे । इसके बाद बंद कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के लॉक व ताले तोड़कर चोरों ने लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण करीब दो लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। इसके बाद चोर आराम से वहां से निकल गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सोते रहे और उनको चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह, एसएसआई रामसिंह व चौकी प्रभारी अरविंद मिश्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि घटना की छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी