Kanpur News: मुकदमा दर्ज कराने में खेल कर गई पुलिस, अब तलाश में छह टीमें
Kanpur News: सरवनखेड़ा में एक टाइल्स कारीगर राजन के घर डकैती एवं जानलेवा हमले की घटना में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। преступники सीसीटीवी से बच गए हैं और परिवार से जेवर व पैसे लूट लिए हैं। पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र सरवनखेड़ा रोड पर टाइल्स कारीगर राजन के घर में हुई डकैती व जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे बाद भी देहात पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात करके बदमाश आसानी से निकल गये हैं। करीब 50 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद भी पुलिस को नकाबपोश दो बदमाशों के अलावा किसी की तस्वीर नहीं मिली। वहीं मामले के खुलासे के लिये छह टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस ने डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज किया है।
घटना का विवरण
रसूलाबाद निवासी राजन रनियां में रहकर टाइल्स के ठेकदार हैं। यह मकानों या बड़ी-बड़ी इमारतों में ठेका लेकर टाइल्स लगाते हैं। वह अपनी पत्नी प्रेमलता व बेटा कृष्ण, भतीजा हिमांशु के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोडर की किस्त व हाउसिंग की पैसा जमा करना था और पत्नी का ऑपरेशन के लिए रखे पैसे बदमाश ले गये।
परिवार का अनुभव
पत्नी प्रेमलता ने बताया को हम सब लोग छत पर सो रहे थे। तभी बदमाशो ने डेढ़ बजे के करीब घर में लगे मेन दरवाजे के ऊपर से अन्दर घुसे थे और वहीं जीने से छत पर पहुंच गए। बदमाशों ने पति राजन का गर्दन पकड़ लिया शोर मचाने पर रॉड मार दी। इसके बाद वहां पर खड़े अन्य बदमाशों ने हम लोगों को भी दबोच लिया जीने से नीचे लेकर आये थे। इसके बाद प्रेमलता से दरवाजा खुलवाकर जेवर और पैसा लिया। इसके साथ ही मोबाइल लेकर ऊपर बने टाल में रखने लगे तो वहां रखा करीब डेढ़ लाख रुपया भी उनके हाथ लग गया। रनियां पुलिस ने भतीजे हिमांशु से तहरीर बोलकर लिखवा ली और पीड़ित से हस्ताक्षर करा लिये। डकैती की वारदात से दहशत में आये परिवार के यहां दूसरे दिन भी खाना नहीं बना। वहीं गृहस्वामी राजन को सीएचसी अकबरपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
-50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, एक कार पर संदेह
बदमाशों की तलाश में पुलिस की छह टीमें मैदान में हैं, लेकिन अब तक किसी को ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। कैमरे में नकाबपोश दो बदमाश ही नजर आये हैं। इसके अलावा पुलिस ने कई घंटे आगे पीछे की भी रिकार्डिंग की जांच की है। वहीं जिस सराफा दुकानदार के यहां लूट का प्रयास हुआ वहां एक कार रात 1.42 बजे लाइट जलाकर करीब 25 मिनट तक खड़ी रही।
बदमाशों की पहचान
-बाहरी बदमाश होने का शक,टारगेट था सराफा कारोबारी
बदमाशों ने जिस अंदाज में वारदात को अंजमा दिया है उससे बदमाशों के बाहरी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। बदमाशों ने पहले सराफा कारोबारी के घर को टारगेट किया था,लेकिन उसमें सफल न होने पर एकांत में बने राजन मिस्त्री के घर को निशाना बनाया।
वारदात की योजना
-पहले परिवार को कवर किया,फिर अंजाम दी वारदात
जनपद में चोरी या लूट की वारदातों में बदमाश पहले चोरी करते हैं,उस बीच यदि आहट से कोई जग जाये तो भले ही उस पर हमला करके उसे कवर करें,लेकिन यहां गेट के ऊपर से फांद कर घुसने के बाद छत पर जाकर पहले परिवार को कवर किया। उसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस तरह के तरीके से भी बदमाशों के बाहरी होने का अंदेशा जताया है। वहीं बदमाशों के मेन रोड हाई-वे से न आकर पामा रोड से गुप्ता हाता के बगल से होकर आने की आशंका है। पुलिस की सभी छह टीमें तलाश में लगी हैं।


