Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsRising Burglary Incidents in Talbehata Spark Protests for Police Action
तरगुंवा में बदमाशों ने चार घरों के ताले चटकाए

तरगुंवा में बदमाशों ने चार घरों के ताले चटकाए

संक्षेप:

Kanpur News - तालबेहट में चोरियों की बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान हैं। रविवार रात तरगुंवा गांव में चार घरों में चोरी हुई, जिसमें लाखों रुपये और आभूषण चोरी हुए। पीड़ित परिवारों ने पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 15, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

तालबेहट। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की रात चोरों ने तरगुंवा गांव के चार घरों को निशाना बनाते हुए ताले चटका दिए। चोरी की वारदातों से आहत पीड़ित परिवारों ने सोमवार को पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी और खुलासे की मांग की। जानकारी के अनुसार, तरगुंवा निवासी ममता पत्नी महेश कुशवाहा के घर से 10 हजार रुपये नगद चोरी हुए। वहीं सुनीता पत्नी मुकेश रैकवार के घर से सोने-चांदी के आभूषण व 5 हजार रुपये नगद पार कर दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धनश्याम रैकवार के घर से 3 हजार रुपये नगद व जेवरात, जबकि नारायण पुत्र चैनु रैकवार के घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित 45 हजार रुपये नगद चोरी होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा और कस्बा इंचार्ज सुधाकर पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर भी सवाल उठाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।