दो करोड़ 77 लाख से बदलेगी पुखरायां बस स्टेशन की सूरत

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात के पुखरायां बस स्टेशन को फिर से विकसित करने के लिए शासन से 2.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पिछले 35 वर्षों से उपेक्षित यह बस स्टेशन जल्द ही अपनी पुरानी रौनक लौटाने वाला है। कार्य शुरू हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है।

दो करोड़ 77 लाख से बदलेगी पुखरायां बस स्टेशन की सूरत

कानपुर देहात, संवाददाता। बाईपास बनने के बाद उपेक्षित हो गए पुखरायां बस स्टेशन की वीरानी जल्द ही लौटेगी। शासन से बस स्टेशन के निर्माण के लिए करीब पौने कराड की धनराशि स्वीकृत होने के बाद इसके निर्माण का काम भी शुरू हो गया। इससे अब जल्द ही वीरान हो चुके इस उपेक्षित बस स्टेशन में जल्द ही पुरानी रौनक लौटने की उम्मीद बनी है।पुखरायां कस्बे में करीब पचास साल पहले रोडवेज का बस स्टेशन का निर्माण कराया गया था। उस समय बडी संख्या में उरई, झांसी औरैया, इटावा, जहानाबाद व आगरा डिपो की बसें यहां रुकती थीं। लेकिन करीब पैंतीस साल पहले पुखरायां बाईपास बनने और पुखरायां कस्बे में अतिक्रमण के कारण जाम में बसों के फसने के बाद अधिकांश बसों का यहां आना बंद हो गया।

बसों के बाईपास से निकल जाने के कारण यह बस स्टेशन उपेक्षा का शिकार हो गया। करीब दस साल पहले हाई-वे बनने के बाद इसकी हालत बेहद दयनीय हो गई। उपयोगहीन होने के कारण बंद पड़ा यह बस स्टेशन खंडहर की हालत में पहुंच गया था। जनवरी माह में इस बस स्टेशन को पीपी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया था,लेकिन इसपर गंभीर प्रयास नहीं हो सके। माती डिपो के एआरएम मो. अशफाक ने बताया कि शासन से पुखरायां बसस्टेशन को फिर से तैयार करने के लिए दो करोड 77 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। पहली किश्त अवमुक्त होने के बाद यहां काम भी शुरू करा दिया गया है। इससे लोगों को इस बस स्टेशन की जल्द वीरानी दूर होने की उम्मीद जगी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।