Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsResidents Demand Overbridge Construction Amid Highway Safety Concerns in Raniya
आबादी क्षेत्र में ओवर ब्रिज का इंतजार,हर दिन हादसे बरकरार

आबादी क्षेत्र में ओवर ब्रिज का इंतजार,हर दिन हादसे बरकरार

संक्षेप:

Kanpur News - रनियां के क्षेत्रवासियों को हाई-वे पार करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज की मांग को लेकर नागरिकों ने कई आंदोलन किए हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच लोग जोखिम उठाकर यात्रा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अब ओवरब्रिज बनने की उम्मीद छोड़ दी है।

Dec 02, 2025 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

रनियां आबादी क्षेत्र में एक ओवरब्रिज निर्माण की आस लगाए बैठे क्षेत्रवासियों को हाई-वे पार करने की समस्या उठानी पड़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से रनियां कस्बे में हाई-वे पर हर समय वाहनों का आवागमन तेज गति में बना रहता है। ओवर ब्रिज नहीं होने से दोनो छोर पर बसे लोग वाहनों के बीच से ही एक छोर से दूसरी छोर तक अवागमन करते है। आबादी क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान से लेकर कई बार आंदोलन संचालित किए। जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों की चौखट पर गुहार के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओवर ब्रिज नहीं होने से लोग हाई-वे पार करते हुए तेज रफ्तार वाहनों से टकराकर हादसों का शिकार हो रहे है। जिम्मेदार अभी तक समस्या से अंजान बने हुए हैं। 6 लेन हाई-वे निर्माण के बाद एनएचएआई द्वारा सड़क के बीच में बैरियर लगाकर स्थानीय लोगों के इधर से उधर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चे व दिव्यांगों को लोहे के बैरियर के नीचे लेटकर लेन पार करनी पड़ती है। कुछ लोग तो लगे लोहे के बैरियर को फांदकर निकल आते हैं। समस्या निदान के लिए कई बार कस्बा निवासी एक सैकड़ा लोगों द्वारा प्रार्थना पत्र पीएमओ तक भेजे गए थे। लेकिन इसके बाद सर्वे हुआ और ओवरब्रिज निर्माण पर मुहर लगाई गई, लेकिन मामला जस का तस हो गया। अब स्थानीय लोगों ने ओवर ब्रिज बनने की उम्मीद ही छोड़ दी है।