
गणतंत्र परेड में सशक्तीकरण का उदाहरण पेश करेगी महिला टोली
Kanpur News - कानपुर देहात में गणतंत्र दिवस के मौके पर महिला पुलिस कर्मी भी परेड में शामिल होंगी। पुलिस की सात टीमें लगातार अभ्यास कर रही हैं। परेड में महिला सशक्तीकरण की झांकी और विभिन्न टीमों की भागीदारी होगी। शनिवार को फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल होगा और एसपी इस परेड की सलामी लेंगी।
कानपुर देहात, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में इस बार जवानों के साथ महिला पुलिस कर्मी भी कदमताल करेंगी। जबकि रुगरूटों की टोली भी कदम से कदम मिलाएगी। बेहतर परेड के प्रदर्शन के लिए पुलिस की सात टीमें लगातार अभ्यास कर रही हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस को होने वाली फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल होगा। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परंपरागत परेड की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही है। इस बार गणतंत्र परेड में महिला सशक्तीकरण की झांकी दिखेगी। इसमें महिला पुलिस कर्मी पुरुष जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर यह संदेश देंगी कि वह भी किसी से कमतर नहीं हैं।
इसके साथ ही पुलिस कार्यालय, रंगरूटों की टीम के अलावा एनसीसी व होमगार्ड की टीमें परेड में हिस्सा लेंगी। जबकि डायल-112,पवन मोबाइल, डाग स्क्वायड, अग्निशमन दल, फोरेंसिक टीम वाहनों के साथ परेड का आकार्षण बनेंगी। शुक्रवार को एसपी ने परेड की सलामी लेने के साथ टोलीवार ड्रिल कराई। आरआई प्रेमचंद्र शुक्ला ने बताया कि गणतंत्र परेड में इस बार सात टीमें अभ्यास कर रही है। शनिवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल होगा। एसपी इस परेड की सलामी लेगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




