Kanpur News: कंपनीबाग में छह फीट खुदाई में ही निकला पानी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में कंपनीबाग चौराहे पर लीक हुई सीवर लाइन की मरम्मत के चलते जलकल के इंजीनियरों ने काम शुरू किया। भूगर्भ जल निकलने के कारण उन्हें पानी निकालना पड़ा और ट्रैफिक पुलिस ने दो घंटे का डायवर्जन किया। कार्य तीन-चार दिन में पूरा होने की उम्मीद है।

Kanpur News: कंपनीबाग में छह फीट खुदाई में ही निकला पानी

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। तीन दिन पहले कंपनीबाग चौराहे पर लीक हुई सीवर लाइन की मरम्मत का काम जलकल के इंजीनियरों ने शुरू कराया। करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदा तो भूगर्भ जल निकलने लगा। गड्ढे में पानी भर गया तो जलकल इंजीनियरों ने मोटर लगा पानी खिंचवाना शुरू किया। पाइप डाल दूसरे सीवर चैंबर में पानी छोड़ने लगे। वाहनों की आवाजाही से पाइप न टूटे तो ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर में दो घंटे का डायवर्जन किया। जब-जब काम तब-तब रहेगा डायवर्जन

कार्य की आवश्यकता

ट्रैफिक पुलिस और जलकल के इंजीनियरों ने बताया कि गंगा तट नजदीक है। इस वजह से भूगर्भ जलस्तर काफी ऊपर है। इस कारण खुदाई करते ही पानी आ जाता है। इसे निकालने में एक-दो घंटे का समय लगता है। जब काम कराएंगे तो ट्रैफिक डायवर्जन लेना पड़ेगा। तीन-चार दिन में काम पूरा हो जाएगा बशर्ते बारिश न हो।

वाहनों की आवाजाही

इस तरह चलेंगे वाहन

- चुन्नीगंज होते हुए राजीव पेट्रोल पंप से आकर वाहन कंपनीबाग चौराहे से रावतपुर नहीं जा पाएंगे। ये वाहन नवाबगंज या कर्बला रोड से होते हुए गंगा बैराज के पहले गुरुदेव पैलेस रोड से होकर जाएंगे।

- वीआईपी रोड से आकर कंपनीबाग और वहां से रावतपुर जाने वाला ट्रैफिक नवाबगंज या कर्बला रोड होकर रावतपुर जाएगा।

- कर्बला रोड से आकर कंपनीबाग से रावतपुर जाने वाला ट्रैफिक सीधे न जाकर स्वरूपनगर या फिर कमिश्नर बंगले से होकर रावतपुर जाएगा।

- रावतपुर से कंपनीबाग आने वाला ट्रैफिक चलता रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कंपनीबाग चौराहे पर सीवर लाइन की मरम्मत कब शुरू हुई?
तीन दिन पहले कंपनीबाग चौराहे पर लीक हुई सीवर लाइन की मरम्मत का काम जलकल के इंजीनियरों ने शुरू कराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: कंपनीबाग में छह फीट खुदाई में ही निकला पानी