चतुर्वेद के उद्‌भट विद्वान आचार्य पं. बलवंत पटवर्धन सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में आचार्य पंडित बलवंत भाऊ शास्त्री पटवर्धन को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्वानों ने उनकी भूमिका की सराहना की और कहा कि वे प्राचीन वैदिक गौरव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश शुक्ला ने किया।

  चतुर्वेद के उद्‌भट विद्वान आचार्य पं. बलवंत पटवर्धन सम्मानित

कानपुर। शहर के प्रख्यात मराठी चतुर्वेद के एक‌मात्र उद्‌भट विद्वान आचार्य पंडित बलवंत भाऊ शास्त्री पटवर्धन का गुरुवार को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनका सम्मान ओमकार नाथ शास्त्री ,रजनीकांत, श्याम तिवारी, रामप्रकाश शुक्ला और प्रमोद तिवारी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पटवर्धन शास्त्री शहर के प्राचीन वैदिक गौरव को अक्षुण्य बनाए रखने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। आचार्य रामगोपाल मिश्र की अध्यक्षता में रामराधे वाटिका, संजय गांधीनगर, नौबस्ता में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में श्रीराम प्रकाश शास्त्री शुक्ल, बंशीधर अवस्थी, रजनीकान्त वाजपेयी, पप्पू शुक्ला, दीनबन्धु मिश्र, रामजी तिवारी, शिवम तिवारी, राकेश दीक्षित आदि थे।

समारोह का संचालन राम प्रकाश शुक्ला ने किया। इसमें डॉ जाह्नवी केलकर, विक्रम पटवर्धन, सोमेश केलकर, वृंदा पटवर्धन, मीरा देवी, व्यासकांत शुक्ला आदि शामिल रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।