Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsRegional Review Meeting Led by Commissioner K Vijayendra Pandian Focus on Quality Development Projects and Timely Completion
जाजमऊ नई चुंगी, कल्याणपुर शिवली व शिवराजपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

जाजमऊ नई चुंगी, कल्याणपुर शिवली व शिवराजपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

संक्षेप:

Kanpur News - मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। सभी जनपदों में विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। कानपुर देहात में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया।

Jan 28, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडल के सभी जनपदों में संचालित विकास परियोजनाएं शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण की जाएं। कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। आयुक्त शिविर कार्यालय सभागार में देर शाम मंडलायुक्त ने सभी जनपदों को विकसित भारत-जीरामजी अधिनियम-2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने और हरे चारे की नियमित उपलब्धता के लिए एमओयू किए जाने के निर्देश दिए गए। कानपुर देहात के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुधन पोर्टल पर कम टीकाकरण पंजीकरण और कृत्रिम गर्भाधान की कमजोर स्थिति में सुधार के निर्देश दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई योजना की समीक्षा में बताया गया कि मंडल में कुल 1,456 पीड़िताओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इनमें औरैया में 193, इटावा में 228, फर्रुखाबाद में 344, कन्नौज में 109, कानपुर देहात में 200 और कानपुर नगर में सर्वाधिक 382 पीड़िताओं को लाभान्वित किया गया है। सीएम युवा योजना की समीक्षा में मंडल के सभी छह जनपदों में बैंकों द्वारा कुल 8,306 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 7,627 आवेदकों को ऋण वितरित किया जा चुका है। कानपुर नगर में 2,065, कानपुर देहात में 1,315 और फर्रुखाबाद में 1,142 युवाओं को ऋण वितरण किया गया है। मंडलायुक्त ने कानपुर नगर में जाजमऊ नई चुंगी एसटीपी मार्ग, कल्याणपुर-शिवली-शिवराजपुर मार्ग, गजनेर-मूसानगर-मनकी घाट मार्ग और मंधना-बिठूर मार्ग के चौड़ीकरण समेत अन्य सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में बाधा बन रहे विद्युत पोलों और वृक्षों को अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से हटाया जाए।