रेडविंग्स ने कानपुर किंग्स को 9 विकेट से हराया
Apr 05, 2026 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में रेडविंग्स ने कानपुर किंग्स को नौ विकेट से हराया। कानपुर किंग्स की टीम 17.1 ओवर में 92 रन पर आउट हो गई। रेडविंग्स ने 5.4 ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाकर जीत हासिल की। वसीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में रविवार को खेले गए मुकाबले में रेडविंग्स ने कानपुर किंग्स को नौ विकेट से पराजित किया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में कानपुर किंग्स की पूरी टीम 17.1 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में गब्बर, वसीम और अंकुर तिवारी ने तीन-तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रेडविंग्स ने महज 5.4 ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रजत दुबे ने नाबाद 49 रन और शादाब ने 39 रन बनाए। वसीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


