Kanpur News: राशन कम देने की शिकायत पर कोटेदार को नोटिस
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: बिधनू के मझावन ग्राम पंचायत में उचित दर विक्रेता महावीर प्रसाद गुप्ता पर राशन कम देने और राशन कार्ड के लिए पैसे मांगने का आरोप लगा है। पूर्ति निरीक्षक ने उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है, जिसमें दो दिन के भीतर अपना पक्ष पेश करने के लिए कहा गया है। यह मामला आवश्यक वस्तु वितरण नियमों के उल्लंघन से संबंधित है।

Kanpur News: बिधनू। मझावन ग्राम पंचायत के उचित दर विक्रेता महावीर प्रसाद गुप्ता पर राशन कम देने और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। कोटेदार को दो दिन के भीतर अपना पक्ष कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर फूलमती नाम की महिला ने शिकायत कर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने, जबरन अन्य सामग्री वितरित करने और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। विभाग ने इसे आवश्यक वस्तु वितरण संबंधी नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए नोटिस जारी किया है।


