एक पुल की रेलिंग नहीं बनवा पा रहा सिचाई विभाग

Nov 21, 2025 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - जसापुरवा गांव के सामने रामगंगा नहर का पुल रेलिंग विहीन है, जिससे कई लोग नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। विभागीय अधिकारी इसे सुधारने के प्रति उदासीन हैं। यह पुल क्षेत्र के कई गांवों के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा की कमी के कारण यह हादसों का कारण बन रहा है।

एक पुल की रेलिंग नहीं बनवा पा रहा सिचाई विभाग

मैथा ब्लॉक क्षेत्र के जसापुरवा गांव के सामने से निकल रही रामगंगा नहर का रेलिंग विहीन पुल हादसों को दावत दे रहा है। रेलिंग विहीन पुल होने से कई लोग नहर में गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। बाबजूद इसके विभागीय अधिकारी रेलिंग बनवाए जाने के प्रति लगातार उदासीन हैं। शिवली क्षेत्र से निकली रामगंगा नहर का जसापुरवा गांव के सामने बना पुल विभागीय उपेक्षा का शिकार है। शिवली क्षेत्र के रामपुर, जसापुरवा, खखरा, तातमऊ व प्रतापपुर आदि गांवों के लोगों को निकलने के लिए रामगंगा नहर पर पुल का निर्माण कराया गया था। निर्माण के समय उस पर सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग बनाई गई थी, लेकिन वर्षों पूर्व बने इस पुल की रेलिंग टूट कर गायब हो चुकी है।

इससे अब रेलिंग विहीन पुल हादसों को दावत दे रहा है, जबकि इस पुल से क्षेत्र के नाला प्रतापपुर, औंगी, अरसदपुर, जोगी डेरा, खखरा, तातमऊ, हाथिका, कोढ़वा, जसापुर व रामपुर समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। इससे रेलिंग पर चढ़कर निकलने से लोगों का जीवन खतरे में है, किंतु विभागीय अधिकारी पुल पर रेलिंग बनवाए जाने के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। इसके चलते यह पुल हादसों को दावत देता नजर आ रहा है। कई वाहन सवार लोग पलक झपकते रामगंगा नहर में खोते खाने को मजबूर हो चुके है। लायर्स अध्यक्ष कुलदीप तिवारी, अंकित सिंह चंदेल,बाबू सिंह राजपूत,राजेश कठेरिया, राम सजीवन, शेखर वर्मा आदि ने जिलाधिकारी से जनहित में काफी अरसे से टूटी पड़ी नहर पुल पर रेलिंग बनवाए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;