ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरVIDEO: फतेहपुर के मेउना को सबसे स्वच्छ गांव बनाने में जुटे हैं रमेश, लड़कियों की शादी में भी करते हैं मदद

VIDEO: फतेहपुर के मेउना को सबसे स्वच्छ गांव बनाने में जुटे हैं रमेश, लड़कियों की शादी में भी करते हैं मदद

फतेहपुर के छीछा गांव के मजरा मेउना के रमेश को भले राष्ट्रपति का मंच न मिले लेकिन गांव और क्षेत्र

Shivenduफतेहपुर, विनोद कुमार बाजपेईFri, 15 Sep 2017 11:15 AM

लड़कियों की शादी में देते पांच हजार की मदद

लड़कियों की शादी में देते पांच हजार की मदद2 / 2

लड़कियों की शादी में देते पांच हजार की मदद

क्षेत्र में किसी भी घर में लड़की की शादी हो चाहे वह गरीब हो या फिर अमीर वहां पहुंच कर रमेश पांच हजार रुपए की नकद आर्थिक मदद देते हैं। इसके अलावा वह गरीब लड़कियों की शादी में जितनी मदद हो सकती है करते हैं। इन्होंने अपनी कई भांजियों एवं भतीजियों की शादी अपने ही खर्च पर किया है। हांलांकि इन्होंने शादी नहीं की है।  

शिक्षक के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य भी

रमेश पांच विषयों से एमए हैं। जोनिहां कस्बा स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज में यह शिक्षक हैं। इन्होंने स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद से प्राप्त की है। इसके  अलावा यह वार्ड नम्बर 24 से वर्ष 2015 के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए हैं। 

इलाहाबाद से मिली सफाई की प्रेरणा

शिक्षक रमेश बताते हैं कि वह 1990 में इलाहाबाद में बीए की शिक्षा ले रहे थे। जहां भूगोल के शिक्षक डा. आरसी चर्तुवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) को ज्वाइन किया। जिसके तहत छात्रों का एक दल कैम्प करने के लिए एक गांव गए थे। जहां पर हम लोगों ने सफाई की और लोगों को जागरुक भी किया। तभी से मन में आया कि जब हम दूसरे गांव में जाकर सफाई कर सकते हैं तो अपने गांव को क्यों नहीं साफ किया जा सकता है। वहां से वापस आने के बाद 1991 से सफाई के प्रति करना शुरू कर दिया।