ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर में ‘गुरुनानक शब्द यात्रा’ पर फूलों की बारिश

कानपुर में ‘गुरुनानक शब्द यात्रा’ पर फूलों की बारिश

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा नानकझीरा साहिब बिदर (कर्नाटक) से निकाली गई ‘गुरुनानक शब्द यात्रा’ रविवार रिमझिम के बीच नगर कीर्तन के रूप में निकाली गई। पुरातन...

कानपुर में ‘गुरुनानक शब्द यात्रा’ पर फूलों की बारिश
वरिष्ठ संवाददाता,कानपुरSun, 07 Jul 2019 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा नानकझीरा साहिब बिदर (कर्नाटक) से निकाली गई ‘गुरुनानक शब्द यात्रा’ रविवार रिमझिम के बीच नगर कीर्तन के रूप में निकाली गई। पुरातन श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और मिलेट्री बैंड ने श्रद्धा की धारा बहाई। इसके बाद फूलों की वर्षा के बीच नगर कीर्तन सायंकाल रंजीत नगर गुरुद्वारा से निकला गया। 


श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाली गई इस यात्रा में सबसे आगे नीली पोशाक वाले पंज प्यारे थे जो अपने हाथों में निशान साहिब लिए थे। उनके पीछे केसरिया पोशाक में पंज प्यारे थे जो अपने हाथों में कृपाण लिए थे। फिर पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सबसे छोटे स्वरूप थे।  
चांदी के सिक्के लिए : पालकी साहिब में ही 10 ग्राम और 20 ग्राम के चांदी के सिक्के 550 रुपए और 11 सौ रुपए देकर लिए जा सकते थे। मान्यता है कि इन सिक्कों को रखने से घरों में बरकत होगी। 


इन रास्तों से गुजरा नगर कीर्तन
नगर कीर्तन का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में सिख और अन्य धर्म के लोग उमड़ पड़े। हर गुरुद्वारों के बाहर दो से तीन हजार की संगत मौजूद थी। यात्रा गुरुद्वारा पांडु नगर, शास्त्री नगर, गंदानाला, विजय नगर, सीटीआई चौराहा, गोविंद नगर, गुरुद्वारा श्री चंद्र जी गोविंद नगर, कबाड़ी मार्केट होते हुए गुमटी नंबर पांच, अशोक नगर, मोतीझील चौराहा, कोका कोला क्रॉसिंग, गुरुनानक स्कूल रोड होते हुए रंजीत नगर में वापस हुई।


इन्होंने किया स्वागत
गुरुद्वारा रंजीत नगर से लेकर शहर के गुरुद्वारों से होते हुए यात्रा रंजीत नगर में समाप्त हुई। इस दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपेई, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, दया सिंह गांधी, मीतू सागरी, सरदार मोबकम सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरदार अजीत सिंह, गुरुविंदर सिंह विक्की, अजीत सिंह छाबड़ा, गरुचरन सिंह पचनन्दा, सिमरन जीत सिंह, मान सिंह बग्गा, मीतू सागरी, कुलवंतजीत सिंह गिल, कंवलजीत सिंह मानू, टीटू सागरी, नीतू सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुरिंदर सिंह चावला, हरजिंदर सिंह, राजू पहलवान, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल,राजू खंडूजा, करमजीत सिंह, इकबाल सिंह दुआ, ज्ञानी मदन सिंह, दया सिंह गांधी, बलविंदर सिंह छत्रपाल और नरेंद्रजीत सिंह मिंटा ने स्वागत किया।  
 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें