ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरमौसम : उमड़े बादल कहीं बरसे तो कहीं गरजे

मौसम : उमड़े बादल कहीं बरसे तो कहीं गरजे

शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। उमस इतनी ज्यादा थी कि स्कूलों में बच्चे निढाल हो गए। दोपहर बाद  कहीं हल्की बौछारें तो कहीं बूंदाबांदी हुई तो लोगों ने राहत की...

मौसम : उमड़े बादल कहीं बरसे तो कहीं गरजे
वरिष्ठ संवाददाता,कानपुरSat, 20 Jul 2019 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। उमस इतनी ज्यादा थी कि स्कूलों में बच्चे निढाल हो गए। दोपहर बाद  कहीं हल्की बौछारें तो कहीं बूंदाबांदी हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह अभी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


मानसून की सक्रियता कम हो जाने से गर्मी शबाब पर है। इसकी वजह यह है कि नमी बनी हुई है पर तापमान अधिक है। इससे उमस बढ़ गई है। लोग परेशान हैं। शरीर से पानी कम होने के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। ऑक्सीजन की कमी से सांस की दिक्कतें भी हो रही हैं।

कहीं बारिश, कहीं बूंदाबांदी 
शुक्रवार को कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हुई। मोतीझील और आसपास दिन में एक बजे के करीब तेज बारिश हुई लेकिन शहर का दूसरा छोर विशेषकर दक्षिण का हिस्सा सूखा रहा। यही नहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 28.6 डिग्री रहा। दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की कमी आई लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। 


अब ऐसा रहेगा मौसम 
मानसून की सक्रियता नहीं है लेकिन हल्के बादल बने हुए हैं। शनिवार को बूंदाबांदी संभव है। इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 24 के आसपास बारिश की संभावना है लेकिन इससे पहले भी छीटे पड़ सकते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें