Kanpur News: बंगाली मोहाल में बारिश के बाद ढहा मकान, कोई हताहत नहीं
Kanpur News: कानपुर में पिछले दो दिनों की बारिश ने जर्जर मकानों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगाली मोहल में एक मकान के छज्जे के गिरने के बाद पूरा मकान ढह गया। सौभाग्य से, हादसे के समय कोई भी मौजूद नहीं था। लोगों ने देवी की मूर्ति के सुरक्षित रहने को चमत्कार माना।
Kanpur News: कानपुर। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश न सिर्फ सड़कों के लिए बल्कि अब जर्जर मकानों के लिए भी खतरनाक साबित होने लगी है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बंगाली मोहल में पहले एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके बाद पूरा मकान ही ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पूरा मकान ढहने के बाद भी मलबे में देवी की मूर्ति सुरक्षित रहने पर लोग इसे किसी अचंभे से कम नहीं मान रहे हैं। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश जारी है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से ही बंगाली मोहाल में एक जर्जर मकान का पहले छज्जा गिर गया। इसके कुछ देर बाद ही पूरा मकान भरभराकर ढह गया। राहत की बात यह रही कि इस मकान में कोई रहता नहीं था। लंबे समय से बंद पड़ा था। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।


