Kanpur News: वंदेभारत समेत कानपुर से तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली-पटना वंदेभारत स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर तथा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। इसका कानपुर सेंट्रल पर ठहराव होगा। मालदा टाउन-शकूरबस्ती और खुर्दा रोड-शकूरबस्ती स्पेशल भी गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल से गुजरेंगी। यात्रियों से समय-सारणी की पुष्टि करने को कहा गया है।

Kanpur News: वंदेभारत समेत कानपुर से तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

Kanpur News: कानपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस स्पेशल भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदेभारत स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालन निर्धारित है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 02251 पटना से निर्धारित तारीखों पर सुबह 10 बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल शाम 5:50 बजे पहुंचेगी।ट्रेन संख्या 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर 17 अक्टूबर को सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03440 शकूरबस्ती से 17 अक्टूबर को शाम 7 बजे चलेगी और गोविंदपुरी 18 अक्टूबर को रात 2:25 बजे पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08423 खुर्दा रोड-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन प्रयागराज होते हुए कानपुर सेंट्रल पर 17 अक्टूबर को दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति और समय-सारणी की पुष्टि करने की अपील की।

Suhail Khan

लेखक के बारे में

Suhail Khan

शॉर्ट बायो : सुहेल खान पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान' में डिफेंस सेक्टर, ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और पॉलिटिकल खबरों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

सुहेल खान भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पॉवर सेक्टर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पॉलिटिकल और डिफेंस सेक्टर की खबरों को लीड कर रहे हैं। 2024 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

सुहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। लंबे समय तक अमर उजाला में रहते हुए रेलवे, परिवहन सेवाएं, ऊर्जा क्षेत्र और राजनीति समेत कई प्रमुख बीटों पर काम करते हुए राष्ट्रीय स्तर की एक्सक्लूसिव खबरों की कवरेज की। 2024 की शुरुआत में अमर उजाला के बाद ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े और वर्तमान में डिफेंस बीट की राष्ट्रीय खबरों के साथ राजनीति, ऊर्जा, ईपीएफओ और इन्फ्राट्रक्चर बीटों की प्रमुख खबरों को लीड कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और तकनीकी रिपोर्टिंग

B.Sc और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण सुहेल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह डिफेंस, रेलवे और पॉवर बीट पर कमांड होने के साथ तकनीकी से जुड़े विषयों पर स्टोरीज़ लिख रहे हैं।


डिफेंस और पब्लिक कनेक्ट विजन

डिफेंस सेक्टर की खबरों की सुहेल को गहरी समझ है। उन्होंने आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, एचएएल के अलावा डीआरडीओ-डीएमएसआरडीई और ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के रक्षा उत्पादों के विकास और शोध के बारे में कई राष्ट्रीय स्तर की खबरें लिखीं। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवदेनशील सेक्टर होने से डिफेंस की खबरों को लिखने में बरती जाने वाली सावधानियों पर उनकी गहरी समझ है। इस भूमिका को सुहेल ने बखूबी निभाया और देश की सशस्त्र सेनाओं का मनोबल बढ़ाने वाली, उनकी जरूरतों से जुड़े उत्पादों और डिफेंस रिसर्च की एक्सक्लूसिव खबरें लिखी हैं। रक्षा क्षेत्र के अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं। इसके अलावा वह ऊर्जा, रेलवे, ट्रांसपोर्टेशन, ईपीएफओ और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरों के ज़रिये पब्लिक कनेक्ट का विजन रखते हैं। सुहेल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
डिफेंस, पॉवर, इन्फ्रास्ट्रक्चर और राजनीतिक गतिविधियां
सेलिब्रिटी, मिनिस्टर, पॉलीटिकल लीडर, डिफेंस एक्सपर्ट के इंटरव्यू
रक्षा शोध, आयुध और नवाचार से जुड़े विषय
लोकसभा, विधानसभा चुनाव और निकाय चुनावों की कवरेज

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: वंदेभारत समेत कानपुर से तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें