
पैदल रेलवे लाइन पार कर निकलने वालों पर नहीं लग रही रोक
Kanpur News - -जान जोखिम में डालकर रेल ट्रैक पार कर रहे लोग फोटो-4एकेबी13 परिचय-जान जोखिम में
कस्बे में डाकघर के पास क्रॉसिंग पर दोनों तरफ दीवार बनाने के बाद रेलवे ट्रैक को दोनों तरफ से बंद कर दिया है, लेकिन यहां अभी भी पैदल राहगीरों के रेलवे ट्रैक पार करने निकलने में रोक नहीं लग पा रही है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बीते डेढ़ साल पहले कस्बे में डाकघर के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बनी क्रॉसिंग को ओवरब्रिज निर्माण के चलते पूर्णतया बंद कर दिया गया था। इसके बाद यहां ट्रैक के दोनों तरफ बाउंड्रीवाल बना दी गई थी। इसके बाद भी यहां रेलवे ट्रैक पर पैदल राहगीरों का निकलना बंद नहीं हुआ था, और इसी के चलते कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है।
अब बीते एक सप्ताह पहले पैदल राहगीरों को इस पार से उस पार जाने के लिए बनाए गए ओवरब्रिज के दोनों तरफ डाकघर के पास सीढ़ियां बना दी गई है। इससे लोग सुरक्षित होकर एक पार से दूसरी पार जा सके, लेकिन अभी इन पैदल राहगीरों को जान जोखिम में डाल पर रेलवे ट्रैक पार करने में कोई रोक नहीं लग पा रही है। प्रतिदिन यहां से करीब 200 से अधिक लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। ऐसे में किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है, लेकिन जिम्मेदारों का इस पर कोई ध्यान नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




