क्रॉसिंग गेट का सिग्नलिंग उन्नयन कार्य हुआ पूर्ण
Kanpur News - पुखरायां स्टेशन व चौंराह स्टेशन के सेक्शन में संरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ाने के लिए सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने तकनीकी उन्नयन कार्य पूरा किया। 8 फरवरी को गेट संख्या-202 को बंद कर नए सिग्नल स्थापित किए गए। इससे रेल परिचालन की संरक्षा और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी।

पुखरायां, संवाददाता। चौंराह स्टेशन व पुखरायां स्टेशन के सेक्शन में संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया। झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर 8 फरवरी को इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या-202 को सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने बंद किया कर गेट संख्या-202 से संबंधित पुराने सिग्नलों जी 3 एलसी-202 एवं जी 4 एलसी-202 को डिसमेंटल कर परिचालन आवश्यकता एवं संरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 201 एवं 203 पर सिग्नलिंग व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किए गए।
इसमें गेट संख्या-203 पर नया आईडीजी3, 3 एस्पेक्ट एवं गेट संख्या 201 पर नया आईडीजी4, 2 एस्पेक्ट सिग्नल स्थापित किया गया। साथ ही गेट संख्या-203 पर स्थित जी4 सिग्नल को 3 एस्पेक्ट से बढ़ाकर 4 एस्पेक्ट किया गया। झांसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि समस्त कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इंटरलॉकिंग में आवश्यक परिवर्तन कर पूर्ण किया गया। इससे रेल परिचालन की संरक्षा, विश्वसनीयता एवं सुगमता में और अधिक वृद्धि होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


