सेंट्रल पर 30 अवैध वेंडर दबोचे, 30 हजार वसूले

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे ने अनधिकृत खाद्य वेंडरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सात दिनों में 30 अवैध वेंडर पकड़े गए और 30,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। ये वेंडर बिना क्वालिटी जांच का खाना बेच रहे थे। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सेंट्रल पर 30 अवैध वेंडर दबोचे, 30 हजार वसूले

कानपुर। अनधिकृत रूप से प्लेटफार्मों और ट्रेनों में खाद्य सामग्री लाकर सेंट्रल स्टेशन पर बेचने वालों के खिलाफ रेलवे ने अभियान चलाया है। सात दिनों में 30 अवैध वेंडर पकड़े गए। इन सभी से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सेंट्रल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने बताया कि ये अवैध वेंडर इस भीषण गर्मी में बिना क्वालिटी जांच का भोजन लाकर स्टेशन परिसर और लंबे रूटों की विभिन्न ट्रेनों में बेच रहे थे। इस पर लगाम लगाने के लिए लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। साथ ही, स्टेशन परिसर में उधर-उधर थूक कर गंदगी फैलाने पर भी हर दिन सौ के आसपास लोग पकड़े जा रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।