Kanpur News: पतरा रोशनमऊ में रेलवे बाउंड्रीवॉल का गेट लगाने का काम टला

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: रूरा और मैथा स्टेशन के बीच पतरा रोशनमऊ में रेलवे की बाउंड्रीवॉल पर गेट लगाने को लेकर ग्रामीणों और रेलवे प्रशासन के बीच सहमति नहीं हो पाई। ग्रामीणों के विरोध के चलते कार्य रोक दिया गया। अब उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में दो दिन बाद वार्ता करके निर्णय लिया जाएगा।

पतरा रोशनमऊ में रेलवे बाउंड्रीवॉल का गेट लगाने का काम टला
पतरा रोशनमऊ में रेलवे बाउंड्रीवॉल का गेट लगाने का काम टला

Kanpur News: रूरा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा और मैथा स्टेशन के मध्य स्थित पतरा रोशनमऊ में रेलवे की बाउंड्रीवॉल पर गेट लगाने को लेकर ग्रामीणों और रेलवे प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों के कड़े विरोध और अपनी पसंद की जगह पर गेट बनवाने की जिद के चलते गुरुवार को कार्य रोक दिया गया। अब उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में दो दिन बाद दोबारा बातचीत कर गेट लगाने का निर्णय लिया जाएगा। पतरा रोशनमऊ स्टेशन के बीच में डीएफसीसी द्वारा बनाई गई बाउंड्रीवॉल में ग्रामीणों को खेतों तक आने-जाने की सुविधा देने के लिए एक गेट लगाया जा रहा था। गुरुवार को जब डीएफसीसी की टीम गेट लगाने पहुंची, तो स्थानीय ग्रामीण वहां एकत्र हो गए।

ग्रामीणों का तर्क था कि गेट उनकी सहूलियत के हिसाब से चिह्नित स्थान पर लगाया जाए। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया। हंगामे और विरोध की सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी इंचार्ज राहुल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने और डीएफसीसी के प्रस्तावित स्थान पर गेट लगवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। घंटों चली वार्ता के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला, तो गेट लगाने का काम फिलहाल स्थगित कर दिया गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज राहुल यादव ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के कारण गुरुवार को गेट नहीं लगाया जा सका है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने और समस्या का सर्वमान्य समाधान निकालने के लिए दो दिन का समय तय किया गया है। दो दिन बाद रेलवे और डीएफसीसी के उच्चाधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक कराई जाएगी, जिसमें गेट के सही स्थान पर अंतिम सहमति बनाकर आगे का कार्य पूरा किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: पतरा रोशनमऊ में रेलवे बाउंड्रीवॉल का गेट लगाने का काम टला