श्रमशक्ति का लोड कम करने को चले कानपुर मेल

Feb 12, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - फोटो- सांसद रमेश अवस्थी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात कानपुर, प्रमुख संवाददाता।

श्रमशक्ति का लोड कम करने को चले कानपुर मेल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गुरुवार को दिल्ली में सांसद रमेश अवस्थी ने मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली और कानपुर के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस में लोड बहुत होने की वजह से कानपुर से दिल्ली तक गाजियाबाद में ठहराव के साथ कानपुर मेल चलाने की मांग की है। रमेश अवस्थी ने रेल मंत्री को बताया कि श्रम शक्ति एक्सप्रेस में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही होती है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों की सीट रिजर्वेशन वेटिंग ही रह जाती है। औद्योगिक और शैक्षिक गतिविधियों की वजह से शहर से व्यापारी, विद्यार्थी, श्रमिक और अन्य यात्री यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री ने अपने अधिकारियों को सर्वे कराकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।