ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरबिठूर में हाईवे पर दिखा अजगर तो बोरी में भरकर घर ले गए चिड़ियाघर

बिठूर में हाईवे पर दिखा अजगर तो बोरी में भरकर घर ले गए चिड़ियाघर

हाईवे पर अजगर दिखने पर लड़के ईंट-पत्थर मारने लगे। इस बीच एक युवक ने लड़कों को रोका। इसके बाद अजगर को पकड़कर बोरी में भर लिया और घर ले गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी अजगर को चिड़ियाघर ले...

बिठूर में हाईवे पर दिखा अजगर तो बोरी में भरकर घर ले गए चिड़ियाघर
लाइव टीम,कानपुर(बिठूर)Fri, 03 Nov 2017 02:32 AM
ऐप पर पढ़ें

हाईवे पर अजगर दिखने पर लड़के ईंट-पत्थर मारने लगे। इस बीच एक युवक ने लड़कों को रोका। इसके बाद अजगर को पकड़कर बोरी में भर लिया और घर ले गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी अजगर को चिड़ियाघर ले गए, जहां इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।
सिंहपुर के पास बैराज हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब सात फुट का अजगर बीचोंबीच आ गया, जिसे देखकर कुछ लड़के उसे ईंट-पत्थर मारने लगे। इस बीच सिंहपुर का पुनीत द्विवेदी पहुंच गया, जिसने लड़कों को अजगर को मारने से रोका। पुनीत अजगर को एक बोरी में भरकर घर ले गया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के डीके बाजपेई अजगर को चिड़ियाघर ले आए, जहां इलाज कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें