Kanpur News: डाकघर के सामने खुदे पड़े नाले से हादसे का डर

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: रूरा में नगर पंचायत की लापरवाही से 6 लाख रुपये की लागत से बन रहा नाला आधा-अधूरा पड़ा है। पोस्ट ऑफिस के पास खुदाई के चलते बुजुर्गों और नागरिकों को खतरे में आकर नाले से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोग समस्या का समाधान चाहते हैं।

Kanpur News: डाकघर के सामने खुदे पड़े नाले से हादसे का डर

Kanpur News: रूरा, संवाददाता। नगर पंचायत की सुस्त कार्यप्रणाली और ठेकेदार की घोर लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। रूरा पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने लगभग 6 लाख रुपये की लागत से बन रहे नाले को ठेकेदार खोदकर आधा-अधूरा छोड़ दिया है। खुदाई के बाद न तो वहां से मिट्टी हटाई गई और न ही लोगों के आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई, जिससे हर पल बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है।

समस्या का बड़ा असर

डाकखाने में रोजाना जरूरी काम, पेंशन और जमा-निकासी के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य नागरिकों को जान जोखिम में डालकर उछल-कूद करते हुए अंदर पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के कारण खुदे हुए नाले और आसपास जमी मिट्टी में भारी कीचड़ व फिसलन पैदा हो गई है। इसके चलते कई लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर लोगों ने उपजिलाधिकारी और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से जल्द से जल्द नाले पर स्लैब अथवा अस्थायी पुलिया बनवाकर रास्ता सुचारू कराने की मांग की है। नगर पंचायत के ईओ मनीष कुमार ने बताया कि जिस दिन से नाले की खुदाई कराई गई है।उस दिन से बरसात ही बरसात शुरू हो गई थी। सोमवार को निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रूरा में नाले का निर्माण कब शुरू हुआ था?
नाले की खुदाई उसी दिन से शुरू हुई थी, जिस दिन बरसात शुरू हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: डाकघर के सामने खुदे पड़े नाले से हादसे का डर