''घूसखोर पंडत'' के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Feb 09, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर 'घूसखोर पंडत' के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। शंखनाद पार्टी ने फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक हिन्दू ने आरोप लगाया कि ये लोग हिन्दुओं को जातियों में बांटकर आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जाति निषेध अधिनियम लागू करने की मांग की गई।

''घूसखोर पंडत''  के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

'घूसखोर पंडत' के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। शंखनाद पार्टी ने फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हिन्दुओं की एकता के लिए जाति निषेध अधिनियम लागू करने की मांग की। जिलाधिकारी को मांगपत्र भी सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक हिन्दू ने कहा कि वेबसीरीज के निर्माता नीरज पाण्डेय, निर्देशक ऋतेश शाह और अभिनेता मनोज बाजपेई ने हिन्दुओं को जातियों में बांटकर आपस में लड़ाने का कुचक्र रचा है। जाति विशेष के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर समाज का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी इसकी निदा और विरोध करती है।

तीनों लोगों की गिरफ्तारी की मांग करती है। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संजीव ने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें और राजनीतिक दल नीति स्वार्थों की पूर्ति के लिए हिन्दुओं को जातियों में बाटो और राज करो की राजनीति कर रही है। महासचिव राकेश निडर ने कहा कि पार्टी का मानना है कि वर्तमान समय में जातियों का कोई भी महत्व नहीं है। यह हिन्दुओं के बीच नफरत फैलाने और लड़ाने का काम कर रही हैं। जाति निषेध अधिनियम लागू कर जाति प्रमाण पत्र बनाना बंद किया जाए। प्रदर्शन में रिपु निगम, अभय, कुलदीप सकेरा, कपिल, अभय, आनन्द आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।