प्रो. बुशरा को मिली टाटा इनोवेशन फेलोशिप

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर। आईआईटी कानपुर के बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. बुशरा अतीक को टाटा इनोवेशन...

प्रो. बुशरा को मिली टाटा इनोवेशन फेलोशिप

कानपुर। आईआईटी कानपुर के बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. बुशरा अतीक को टाटा इनोवेशन फेलोशिप 2023-24 से सम्मानित किया गया है। इसी तरह, संस्थान के पूर्व छात्र प्रो. अश्विन विश्वनाथ और प्रो. सेनथिल टोडाडरी को नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, यूएसए के लिए चयनित किया गया है। प्रो. अश्विन ने संस्थान से 1996 में फिजिक्स से एमएससी (5 वर्ष) और प्रो. सेनथिल ने संस्थान से 1992 में फिजिक्स से एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी सौरव भट्टाचारजी को बेस्ट पेपर अवार्ड मिला। यह अवार्ड उन्हें वीआईटी भीमावरम की ओर से आयोजित आईसीएमआईएसआई 2024 में दिया गया।

Voice of UP

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।