पांच हजार की आबादी में समस्याओं का अंबार
नगर पंचायत कदौरा के वार्ड तीन की पांच हजार की आबादी समस्याओं से जुढ़ रही है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से की जा रही अनदेखी की वजह से अब लोंगो में आक्रोश पनप रहा है। यहां पर गंदगी से पटे नाले,खस्ता हाल...
नगर पंचायत कदौरा के वार्ड तीन की पांच हजार की आबादी समस्याओं से जुढ़ रही है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से की जा रही अनदेखी की वजह से अब लोंगो में आक्रोश पनप रहा है। यहां पर गंदगी से पटे नाले,खस्ता हाल सडकें, खराब हैंडपंप यहां की हकीकत बयां कर रहे है। हिन्दुस्तान टीम ने वार्ड की पड़ताल की तो जगह जगह गंदगी देखने को मिली।
लापरवाही से स्वच्छता अभियान फेल: वार्ड 3 के मुहल्ला पुरवा मे जगह जगह लगे कूडे के ढेर लगे हुए है। इन कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गधं से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं यहां पर संक्रामक रोग फैलने की हर समय संभावना बनी रहती है। कई बार नगर पंचायत प्रशासन को सफ ाई कराने के लिए यहां के के लोंगो ने पत्र लिखा और फरियाद की। बाशिदों ने लिखित शिकायत की है लेकिन सफ ाई व्यस्था पटरी पर नही आ पा रही है।
खराब हैंडपंप बने मुसीबत: वार्ड तीन में खराब हैंडपंप मुसीबत बने हुए है। यहां के लोंगो को पानी के लिए हर रोज परेशान होना पड़ता है। जल संस्थान एंव जल निगम की ओर से 12 हैण्डपम्प लगाए गए। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन 12 हैण्डपम्पों मे 10 खराब पडे है।
सड़क खराब है चलना संभलकर: वार्ड तीन की सड़के खस्ताहाल हो गई है। रही सही कसर जल संस्थान ने पूरी कर दी। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को ठीक नहीं कराया गया जिसकी वजह से सड़क खराब है। वार्ड में यह अकेली सड़क नहीं है अधिकांश सड़के ध्वस्त पड़ी है।
सभासद प्रतिनिधि कहिन: वार्ड के सभासद प्रतिनिधि रवि प्रजापति कहते है कि मैने वार्ड की समस्याओं को मुझे अभी पांच माह पूर्व मै नगर पंचायत मे निर्वाचित हो कर पहुचां हू। मैने सडके पानी की समस्या को लेकर चेयरमैन व ईओ को अवगत करा दिया है। वोर्ड की बैठक मे लगभग 40 लाख रूपए के विकास कार्य का प्रस्ताव पास कराया है।