Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsPrivate Teacher Duped of 10 Lakhs by Fraudulent Online Relationship
युवती ने शादी का झांसा दे 10 लाख निवेश कराए, फिर हो गई गायब

युवती ने शादी का झांसा दे 10 लाख निवेश कराए, फिर हो गई गायब

संक्षेप:

Kanpur News - युवती ने शादी का झांसा दे 10 लाख निवेश कराए, फिर हो गई गायब युवती ने शादी का झांसा दे 10 लाख निवेश कराए, फिर हो गई गायब

Nov 30, 2025 08:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। दबौली निवासी एक प्राइवेट शिक्षक को फेसबुक पर एक युवती से रिश्ता जोड़ना महंगा पड़ गया। शातिर युवती ने शिक्षक को शादी का वादा कर एक वेबसाइट के माध्यम से दस लाख रुपये निवेश करा दिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालनी चाही तो युवती ने उनका ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इसके बाद युवती का मोबाइल भी बंद हो गया। ठगी का अहसास होने पर युवक ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दबौली निवासी अभिषेक द्विवेदी प्राइवेट शिक्षक हैं। अभिषेक ने बताया कि जून में उनकी फेसबुक पर युवती का पोस्ट दिखा, यह शादी से संबंधित था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बात करने पर उसने अपना परिचय दिल्ली की जनकपुरी निवासी अनन्या मेहता बताया। कहा कि वह एक निजी बैंक में रिजीनल मैनेजर हैं। उसने शादी करने की बात कही लेकिन उन्हें यह कहकर बरगलाया कि इससे पहले वह चाहती है कि दोनों लोग गोल्ड में निवेश कर मोटा मुनाफा कमा लें ताकि भविष्य सुखमय बनाया जा सके। इसके बाद उसने सिमको नाम की वेबसाइट के माध्यम से निवेश की सलाह दी। कहा कि वह भी निवेश करती है। मोटा मुनाफा मिलता है। बात पर यकीन कर उन्होंने 13 जुलाई से 13 अगस्त के बीच कई बार में 10 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब रुपये निकालने चाहे तो उनका ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।