
कानपुर देहात में नकल कराने पर प्रधानाचार्य को एक साल की सजा
Kanpur News - पटेल इंटर कॉलेज शेखपुर के प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश सिंह को 2017 में सामूहिक नकल के मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है। डीआईओएस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अदालत ने उन्हें 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें जमानत मिल गई।
पटेल इंटर कॉलेज शेखपुर में साल 2017 में सामूहिक नकल पकड़े जाने के मामले में प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश सिंह को एक साल कैद की सजा सुनाई गई है। तत्कालीन डीआईओएस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने सजा के साथ-साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई। दर्ज एफआईआर के अनुसार, 2017 में यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान पटेल इंटर कॉलेज में डीआईओएस प्रेम प्रकाश मौर्य ने सचल दल के साथ छापेमारी की थी। परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश सिंह के खिलाफ सट्टी थाने में नकल अधिनियम की धारा 7/10 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
पांच मई को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसकी सुनवाई जेएम कोर्ट भोगनीपुर में चल रही थी। विवेचना के दौरान नकल कराने के साक्ष्य मिले। अभियोजन की ओर से वादी और गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने डॉ. सर्वेश सिंह निवासी ग्राम सट्टी हाल पता एमको सोसाइटी विनायकपुर थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर नगर को दोषी मानते हुए एक साल की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा करने पर प्रधानाचार्य को जमानत दे दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




