पर्फ को हरा प्राइम एनलाइटेन इलेवन पहुंचा सेमीफाइनल में

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाता जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चल रही 14वीं जेएनटी

 पर्फ को हरा प्राइम एनलाइटेन इलेवन पहुंचा सेमीफाइनल में

कानपुर। प्रमुख संवाददाता जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चल रही 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला गया। इसमें प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने पर्फ इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।किदवई नगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में पर्फ इलेवन की पूरी टीम 15.5 ओवर में महज 49 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अध्ययन व ​शिवांश राय ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी प्राइम एनलाइटेन इलेवन की टीम ने 9.5 ओवर में एक विकेट पर 50 रन बनाकर मैच जीता। अध्ययन शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।