ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर में गर्भवती को ससुराल वालों ने पीटा

कानपुर में गर्भवती को ससुराल वालों ने पीटा

चकेरी में एक गर्भवती महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत चकेरी थाने में की है। शिकायतकर्ता गुड़िया ने बताया की उसका विवाह लालबंगला के...

कानपुर में गर्भवती को ससुराल वालों ने पीटा
हिन्दुस्तान संवाद ,कानपुरSun, 29 Jul 2018 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

चकेरी में एक गर्भवती महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत चकेरी थाने में की है।
शिकायतकर्ता गुड़िया ने बताया की उसका विवाह लालबंगला के सफीपुर निवासी सुनील उर्फ छोटू से हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटते थे। इससे तंग आकर वह तीन माह से मायके में रहने लगी थी। गुड़िया ने बताया कि वह 6 माह के गर्भ से है। रविवार को वह ससुराल आयी थी। गुड़िया ने आरोप लगाया कि घर पहुंचते ही उसके पति सुनील, सास चित्रा, ससुर शिव प्रसाद, ननद सुषमा व गुड्डन और जेठ कपिल ने उसे बुरी तरह पीटकर घर से भगा दिया। चकेरी थाने में महिला ने शिकायत दी। चकेरी इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें