Pratapgarh Intercity Train Short-Termination Due to Track Maintenance Until April 2025 सेंट्रल 40 दिन न आएगी प्रतापगढ़ इंटरसिटी, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsPratapgarh Intercity Train Short-Termination Due to Track Maintenance Until April 2025

सेंट्रल 40 दिन न आएगी प्रतापगढ़ इंटरसिटी

Kanpur News - कानपुर। प्रमुख संवाददाता सेंट्रल स्टेशन से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली 14123-14124 प्रतापगढ़ इंटरसिटी

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 23 March 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
सेंट्रल 40 दिन न आएगी प्रतापगढ़ इंटरसिटी

सेंट्रल स्टेशन से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली 14123-14124 प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक अप्रैल -2025 तक कानपुर सेंट्रल नहीं आएगी। यह ट्रेन प्रतापगढ़ से गंगाघाट ब्रिज तक ही चलेगी। प्रतापगढ़ इंटरसिटी के शार्ट टर्मिनेशन की वजह गंगाघाट पुल पर ट्रैक बेस के मेंटीनेंस का काम होना है। ऐसे में 40 दिन प्रतापगढ़ इंटरसिटी कानपुर सेंट्रल नहीं आएगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि पहले से ही 32 ट्रेनें निरस्त हैं तो 55 ट्रेनें डायवर्ट व शार्ट टर्मिनेशन पर हैं। प्रतापगढ़ इंटरसिटी 22 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रतापगढ़ से गंगाघाट पुल स्टेशन तक ही चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें