गर्मी में लोड बढ़ा तो होने लगे फॉल्ट, शहरी परेशान
Kanpur News - कानपुर में बढ़ती गर्मी के कारण कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। फीडरों की ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण लोग परेशान रहे। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने की कोशिश भी विफल रही, क्योंकि वह व्यस्त रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती से लोग प्रभावित हुए।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मी बढ़ने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। फीडरों की ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही से लोग रविवार को भी घर में परेशान रहे। फॉल्ट की शिकायत करने को हेल्पलाइन नंबर 18004101912 घंटों व्यस्त बताता रहा। शहर के 20 सबस्टेशनों से अलग अलग इलाकों की बिजली फॉल्ट, शटडाउन और ट्रिपिंग से बाधित रही। श्याम नगर डी ब्लॉक की बिजली शाम को तीन घंटे तक एबीसी लाइन में फॉल्ट से बंद रही। बिरहाना रोड, कराचीखाना की बिजली दिन में पांच से छह बार कटी और रात आठ बजे फेज की समस्या से दो घंटे बंद रही।
फेज की समस्या से गुजैनी ई ब्लॉक सबस्टेशन से बिजली दो घंटे तक बंद रही। एचटी लाइन में फॉल्ट से बर्रा की बिजली घंटों गुल रही। विजय नगर, गोविंद नगर ब्लॉक-3 और वृंदाधाम सोसाइटी, बर्रा-5, बर्रा यादव मार्केट, आजाद कुटिया, मलिकपुरम, चरण सिंह कॉलोनी, सिविल लाइंस के दूधवाला बंगला, रतनलाल नगर, किदवई नगर वाई ब्लॉक में बिजली घंटों गुल रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


