Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsIndustrial Pollution in Raniya Factories Disposing Hazardous Waste Improperly
प्रदूषण फैलाती फैक्ट्रियां, खुले में फेंकते केमिकल वाली राख

प्रदूषण फैलाती फैक्ट्रियां, खुले में फेंकते केमिकल वाली राख

संक्षेप:

Kanpur News - रनियां क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां खुली हवा में प्रदूषण फैला रही हैं। फैक्ट्रियों से निकलने वाली केमिकल युक्त राख को सही तरीके से निस्तारित नहीं किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। राख की उड़ान से आंखों और सांसों की समस्याएं बढ़ रही हैं।

Dec 01, 2025 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

रनियां क्षेत्र में कई फैक्ट्रिया खुले में प्रदूषण फैला रही हैं। फैक्ट्री प्रबंधन नियमानुसार हानिकारक अपशिष्ट का निस्तारण नहीं कर पा रहा है। ट्रैक्टरों से बिना ढके राख ले जाकर खुले स्थानों पर डाली जा रही है। इससे लोगों की सेहत और आंखों पर प्रभाव पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में कुछ फैक्ट्री प्रबंधकों द्वारा फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त हानिकारक राख रनियां के किशरवल, मैथा रोड के किनारे जगह-जगह डालने से समस्या बनी हुई है, जो केमिकल वाली राखी लोगों को बीमार कर रही है। वहीं तेज हवाएं चलती हों तब राख उड़ती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों के आंखों में जाने से आंख की समस्या के साथ सांस की गंभीर बीमारी बनती जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रनियां क्षेत्र में संचालित कुछ फैक्ट्रियों में ठोस अपशिष्ट के रूप में राख निकलती है, जिसे नियमानुसार कंपनी प्रबंधन को इस केमिकल युक्त राख को जमीन में दबाने का निर्देश है, ताकि इन फैक्ट्रियों से निकलने वाली राख उड़कर लोगों की सांस में न जाए, लेकिन यह राख हाई-वे रोड के किनारे व अधूरे पड़े प्लाटों में डलवाई जा रही है। सोमवार को रनियां के बजार वाली गली में यह ट्रैक्टर ट्रॉली में राखी लोड की जा रही थी, जबकि रनियां में ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ऑफिस होने के बाद भी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय सोनू तिवारी, संदीप सिंह, रोहित, मयंक सिंह, शोभित व सत्यम शुक्ल आदि ने बताया कि कई प्रमुख कंपनियो से उसे जमीन में दबाने की बजाय ठेकेदार के कर्मचारी ट्रकों में भरकर सड़कं के किनारे व खाली पड़े प्लाटों में डाल जाते हैं। अभी तो फिर भी ठीक है। जब गर्मियों में इस सड़क से तेज गति से वाहन गुजरते हैं तो हाईवे के किनारे पड़ी यह राख धूल की तरह उड़ती है। और लोगों के आंखों में पड़ने से नेत्र संबंधी विकार पैदा होते हैं। वहीं राख के कारण आसपास रहने वालों के फेफड़ों और आंखों में हो रही परेशानी हाई-वे किनारे लगी फैक्ट्री के चिमनियों से निकली राखी राहगीरों और स्थानीय निवासियों को बीमारिया दे रही है।