सपा विधायक अमिताभ बाजपेई नजरबंद, बोले- ‘स्कूल बनने तक नहीं पहनूंगा चप्पल’
Kanpur News - कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है। विधायक अमिताभ बाजपेई को पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया, तो वह अपने घर पर हवन-पूजन करेंगे। वे तब तक चप्पल नहीं पहनेंगे जब तक विद्यालय बनकर तैयार नहीं हो जाता।

कानपुर। कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय को लेकर राजनीति लगातार गरमा रही है। इसी बीच आर्य नगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई को पुलिस ने कड़ी निगरानी में उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि रात से ही पुलिस बल उनके आवास के बाहर तैनात है। इस मामले पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि वह तय समय पर घर से निकलने का प्रयास करेंगे। अगर प्रशासन उन्हें रोकता है तो वह पुलिस से कहेंगे कि “इतनी सुरक्षा में ही हमें कार्यक्रम स्थल तक ले चलिए।” उन्होंने कहा कि यदि उन्हें भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया तो वह अपने घर पर ही हवन-पूजन कर वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
सपा विधायक ने इस दौरान बड़ा संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि जब तक परमट का प्राथमिक विद्यालय बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक वह पैरों में चप्पल नहीं पहनेंगे। साथ ही शरीर पर साधारण वस्त्र ही धारण करेंगे और किसी भी पार्टी मीटिंग या राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


