होली के चलते पैदल गश्त करके पुलिस ने कराया सुरक्षा का अहसास

Feb 28, 2026 09:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - इटावा में त्योहार से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल गश्त की और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। बिना हेलमेट चलाने वालों को चेतावनी दी गई और सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट पहनने का आग्रह किया गया।

होली के चलते पैदल गश्त करके पुलिस ने कराया सुरक्षा का अहसास

इटावा, संवाददाता। त्योहार से ठीक पहले पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है और सड़कों पर पुलिस पैदल गश्त भी कर रही है। इस दौरान वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर पैदल गश्त किया। इस दौरान सड़कों से गुजर रहे वाहनों में भी जो वहां संदिग्ध लगा, चाहे चार पहिया वाहन हो या दो पहिया वाहन उनको रोक कर तलाशी ली गई। पुलिस ने संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया । इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे लोगों को सचेत किया और उनसे कहा कि वह सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर लगाएं ।

हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाएं और सीट बेल्ट बांधकर चार पहिया वाहन चलाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।