ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरतीन दिन से घायल पड़े अधेड़ को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया

तीन दिन से घायल पड़े अधेड़ को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया

बीते तीन दिनों से इलाज के अभाव में तड़प रहे ऐ अधेड़ को रनियां पुलिस ने उपचार के लिए भिजवाया है। ग्रामीणों ने बताया कि शरीर पर आई कई चोटों की वजह से वह अस्पताल तक जाने में असमर्थ था। ग्रामीणों का आरोप...

तीन दिन से घायल पड़े अधेड़ को पुलिस ने अस्पताल  भिजवाया
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 24 Nov 2017 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते तीन दिनों से इलाज के अभाव में तड़प रहे ऐ अधेड़ को रनियां पुलिस ने उपचार के लिए भिजवाया है। ग्रामीणों ने बताया कि शरीर पर आई कई चोटों की वजह से वह अस्पताल तक जाने में असमर्थ था। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी थी लेकिन घायल को उपचार के लिए भिजवाने की बजाए हाई-वे पर ही तड़पता छोड़ वह मौके से निकल गए।

रनियां चौकी क्षेत्र के विसायकपुर चौराहे पर हाईवे किनारे शुक्रवार की दोपहर एक अधेड़ को घायल पड़ा देख ग्रामीणों ने रनियां पुलिस को सूचना दी। हाईवे किनारे नाले से सटे पड़े अधेड़ को देखने के लिए इलाकाई लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को बीते 3 दिनों से इसी जगह पर देखा जा रहा है। उसके शरीर पर सिर व चेहरे पर कई चोटों के निशान थे, तथा चल फिर पाने में असमर्थ था। सर्दी से बचने के लिए उसके ऊपर किसी ने पुआल का ढेर जमा कर दिया था।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मौजूद कई ग्रामीणों ने बताया कि 3 दिन पूर्व यूपी 100 पुलिस को घायल के पड़े होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद पहुंचे यूपी 100 पुलिस कर्मियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के बजाए जानकारी देने वाले युवक को भला बुरा कह मौके पर छोड़ निकल गए थे। इस संबन्ध में चौकी इंचार्ज रनियां वीके तिवारी ने बताया कि घायल अपना नाम श्याम श्रीवास्तव निवासी अकबरपुर बता रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें