Kanpur News: लूट में छह दिन बाद पुलिस ने दर्ज की टप्पेबाजी की रिपोर्ट
Kanpur News: रूरा थाना क्षेत्र में हारामऊ गांव की एक महिला के सोने के बाले बाइक सवारों ने 25 अगस्त को छीन लिए थे। छह दिन बाद पुलिस ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की और बाइक सवारों की तलाश शुरू की। जोगादेवी दवा लेने गई थीं जब उन्हें लूटा गया था।

Kanpur News: लूट में छह दिन बाद पुलिस ने दर्ज की टप्पेबाजी की रिपोर्ट -बाइक सवारों ने 25 अगस्त को महिला के छीन लिए थे बाले
-मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की बाइक सवारों की तलाश
रूरा, संवाददाता।
घटना का विवरण
रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव की रहने वाली एक महिला के सोने के बाले लूट कर भागे बाइक सवारों के खिलाफ छह दिन बाद पुलिस ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन व बाइक सवारों की तलाश शुरू की है।
लगातार जांच की परेशानी
हारामऊ गांव की रहने वाली जोगादेवी गत 25 अगस्त को दवा लेने के लिए गलुआपुर गई थीं। वहां से घर आते समय बाइक सवार दो युवकों ने उनको बातों में उलझाने के बाद कमलपुर व हारामऊ के बीच बंबे की पुलिया के पास उनके कान क ेसोने के बाले छीन लिए थे। इसके बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए थे। मामले की शिकायत के बाद भी रूरा व डेरापुर थाना क्षेत्र के बार्डर के पास हुई घटना के कारण रूरा पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर पीड़िता व उसके परिजनों को टरका रही थी। मामले में की गई शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलवाने के बाद सोमवार को टप्पेबाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना रूरा व डेरापुर बार्डर पर हुई है। पीड़िता के रूरा थाना क्षेत्र का निवासी होने के कारण अफसरों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन व बाइक सवारों की तलाश की जा रही है.


