Kanpur News: विनीत हत्याकांड में पारिवारिक रिश्तों से लेकर किटी पार्टी तक पर होंगे सवाल

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: पुलिस ने पीसीआर में माल बरामदगी और पूछताछ को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। कारोबारी के बेटे सुब्रत, बहू शालू और मां पुनीता के बीच रिश्तों को लेकर सवाल होंगे। गोवा में पार्टी और देहरादून में दोस्त से जुड़े सवाल किए जाएंगे। विनीत और सुब्रत के बीच विवाद को लेकर भी पूछताछ होगी।

Kanpur News: विनीत हत्याकांड में पारिवारिक रिश्तों से लेकर किटी पार्टी तक पर होंगे सवाल

Kanpur News: पुलिस ने पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) में माल बरामदगी और पूछताछ को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रिमांड के दौरान कारोबारी के बेटे सुब्रत से भी तीनों का आमना-सामना होगा। किटी पार्टी से लेकर सास-बहू, पति-पत्नी और पिता-पुत्र के बीच रिश्तों पर सवाल होंगे। बिरहाना रोड स्थित दुकान से सामान गायब होने, गोवा में पार्टी, देहरादून में दोस्त को लेकर भी सवाल जवाब होंगे। पुलिस कारोबारी के बेटे सुब्रत, बहू शालू और उसकी मां पुनीता से उनके आपसी रिश्तों को लेकर सवाल करेगी। परिवार के बीच संबंध कैसे थे और विवाद की स्थिति क्या थी, इस पर सवाल जवाब होंगे।

सामान गायब होने की पूछताछ

बिरहाना रोड स्थित दुकान से सामान गायब होने पर विनीत और सुब्रत के बीच विवाद को लेकर पूछताछ की जाएगी। सामान गायब करने में विशाल की भूमिका पर भी सवाल दागे जाएंगे। सामान गायब होने पर सुब्रत और विनीत के बीच भी विवाद हुआ था, जो काफी बढ़ गया था। देहरादून में सुब्रत के एक कनाडियन दोस्त का भी पुलिस को पता चला है। यह दोस्त कुछ खास है। इसे लेकर भी पुलिस हकीकत जानने का प्रयास करेगी। गोवा में दवा कंपनी का एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें सुब्रत को अच्छी सेल के चलते पुरस्कृत किया जाना था। यहां भी कुछ ऐसा खास हुआ जो पुलिस को जानना है। पुलिस के मुताबिक तीन तरह की किटी पार्टियां होती थीं। एक परिवार से जुड़ी दूसरी कपल की और तीसरी महिलाओं की। इनके बारे में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

शालू के लखनऊ जाने पर सुब्रत ने किया था एक्सीडेंट

पुलिस के मुताबिक एक समय शालू अपने मायके लखनऊ चली गई थी। जिसके बाद सुब्रत काफी शराब पीने लगा था। इसी बीच उसने गाड़ी से एक्सीडेंट भी कर दिया था, इसके बाद शालू लौट आई थी। प्रकरण में भी पुलिस को पूछताछ करनी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पुलिस कौन-कौन से लोगों से पूछताछ करेगी?−
पुलिस कारोबारी के बेटे सुब्रत, बहू शालू और उसकी मां पुनीता से उनके आपसी रिश्तों को लेकर सवाल करेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: विनीत हत्याकांड में पारिवारिक रिश्तों से लेकर किटी पार्टी तक पर होंगे सवाल