खुन्नस में ई रिक्शा चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

जाजमऊ में पुलिस की लापरवाही के कारण एक युवक पर हमला हुआ। चोरी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को नाबालिग बताकर छोड़ दिया। बाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता ई रिक्शा चालक को चाकू से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

खुन्नस में ई रिक्शा चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

चकेरी। जाजमऊ पुलिस की लापरवाही से नई बस्ती में एक बड़ी घटना घटित हो गई। घर पर चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, फिर उसे नाबालिग बताकर छोड़ दिया। इसके बाद बुधवार देर रात आरोपित ने खुन्नस में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता ई रिक्शा चालक को मारापीटा और पेट व सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहुलुहान कर दिया। घायल को परिजन जाजमऊ थाने लेकर पहुंचे। जहां से पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल भेजा और फिर आरोपित को बालिग बताकर गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं घायल का उपचार हैलट में चल रहा है।

जाजमऊ रैदास विहार नई बस्ती निवासी इस्तिखार उर्फ मुन्ना के अनुसार करीब चार दिन पहले उनके चार मकान से चार मोबाइल, चांदी की पायल और कुछ रुपये चोरी हो गये थे। जिस पर उन्हें आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि पड़ोसी रवि कुमार ने घर में घुसकर चोरी की थी। इसके बाद मुन्ना और उनके छोटे भाई ई रिक्शा चालक 32 वर्षीय मोहम्मद गुड्डू ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस रवि को जाजमऊ थाने लेकर आई लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे नाबालिग बताकर छोड़ दिया। पुलिस ने कहा था कि कोई सबूत लेकर आओ तो कार्रवाई करेंगे।पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित मुन्ना और उनके भाई गुड्डू से खुन्नस मानने लगा। उसने पीड़ित को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। पीड़ित मुन्ना ने बताया कि बुधवार देर रात आरोपित रवि अपने साथियों के साथ आया और उनके छोटे भाई गुड्डू को पीटने लगा। साथ ही आरोपित रवि ने गुड्डू के सीने और पीट में चाकू से तोबड़तोड़ वार किया। जिससे गुड्डू खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित घायल अवस्था में गुड्डू को लेकर जाजमऊ थाने पहुंचे और आरोप लगाने लगे कि पुलिस की लापरवाही से उनके भाई की ये हालत हुई है। आनन फानन पुलिस ने गुड्डू को कांशीराम अस्पताल भेजा। जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। उसके बाद पुलिस ने आरोपित रवि और उसके भाई राहुल समेत अज्ञात साथियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद रवि को गिरफ्तार किया। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित और पीड़ित पक्ष का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपित पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसकी जांच में आरोपों की पुष्टि न होने पर उसे छोड़ दिया गया था। वहीं घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपित समेत उसके भाई पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपित को जेल भेजा है, वहीं अन्य की तलाश हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।