
कानपुर देहात में दरोगा पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार, निलंबित
संक्षेप: Kanpur News - कानपुर देहात में एक दरोगा को एक महिला के मामले से नाम हटाने के लिए पांच हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ा और एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। महिला ने...
कानपुर देहात, संवाददाता। मारपीट और छेड़छाड़ के मामले से नाम हटाने के नाम पर पांच हजार की घूस लेते दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने सोमवार को एक होटल से रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा है। टीम उसे लेकर कानपुर चली गई। वहीं देर शाम एसपी ने दरोगा को निलंबित भी कर दिया। रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 27 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि दवा लेने जा रही बेटी के साथ गांव के संतोष सिंह, सत्येंद्र सिंह, भोला कोरी और राजेंद्र ने छेड़छाड़ की थी।

विरोध करने पर मारपीट भी की गई थी। आरोपी भोला ने बताया कि मुकदमे से नाम निकालने के लिए रूरा थाने के एसआई संजय कुमार सिह पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इस पर उसने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत कर दी। सोमवार दोपहर बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर पारस सिंह की टीम नहरपुल रूरा के पास एक होटल में पहुंची। यहां भोला से पांच हजार रुपये की घूस लेते दरोगा संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस प्रभारी अभय मिश्र ने दरोगा को पकड़े जाने की पुष्टि की। वहीं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




