कथित नेता की गिरफ्तारी के लिए लगी टीमें, मोबाइल बंद कर भागा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

चकेरी में एक युवती ने भाजपा नेता रामजी तिवारी के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और उन्नाव तक छापेमारी कर रही हैं।

कथित नेता की गिरफ्तारी के लिए लगी टीमें, मोबाइल बंद कर भागा

चकेरी। एक युवती द्वारा कथित भाजपा नेता पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस की दो टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। वहीं मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपित अपना मोबाइल बंद कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। चकेरी निवासी एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था कि हरजेंदर नगर निवासी खुद को भाजपा नेता व सिद्धनाथ मंदिर का महंत बताने वाले रामजी तिवारी ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर पैसों की वसूली कि थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के घर में दबिश दी, लेकिन वह मोबाइल बंद कर घर से फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि रामजी बस घर में रहता था, लेकिन उनसे कोई मतलब नहीं रखता था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हुई हैं। जो शहर समेत उन्नाव तक छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।