Kanpur News: हाईवे किनारे खड़े तीन ट्रकों के चालकों पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: सरसौल में, महाराजपुर पुलिस ने कानपुर प्रयागराज हाईवे पर सड़क किनारे खड़े तीन ट्रकों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 18 जुलाई की रात गश्त के दौरान पुलिस ने ट्रकों को पाया और चालकों की पहचान की। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Kanpur News: हाईवे किनारे खड़े तीन ट्रकों के चालकों पर मुकदमा

Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े तीन ट्रकों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महाराजपुर थाने के दरोगा फैजान खान के अनुसार 18 जुलाई की देर रात को गश्त पर थे, तभी कानपुर प्रयागराज हाईवे में ब्रह्मदेव मंदिर के सामने सड़क किनारे तीन ट्रक खड़े मिले। चालकों ने अपने नाम इटावा के केशवपुर राइन निवासी सनी, इटावा के पुरवाछीलराम संजय सिंह व जमशेदपुर निवासी हरप्रीत सिंह बताया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि आरोपित चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।