Kanpur News: प्रॉपर्टी ऑफिस की आड़ में सजी जुए की फड़, सात गिरफ्तार
Kanpur News: कानपुर में किदवई नगर पुलिस ने एक प्रापर्टी डीलिंग ऑफिस के तहत किराए के फ्लैट में जुए की फड़ चलाने वाले संचालक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ संचालन के दौरान 2.60 लाख रुपये और नौ मोबाइल फोन बरामद किए। सभी आरोपितों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। किदवई नगर पुलिस ने प्रापर्टी डीलिंग ऑफिस की आड़ में किराए के फ्लैट में जुए की फड़ चलाने वाले संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित फ्लैट को तीन हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से जुआ खेलने के लिए मुहैया कराता था। वहीं, पुलिस ने फड़ से 2.60 लाख रुपये और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एडीसीपी दक्षिण एवं आपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साकेत नगर स्थित शिव अवध अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 103 में छापा मारा। छापेमारी से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जबकि फ्लैट में जेवी ग्रुप के नाम से प्रापर्टी डीलिंग का कार्यालय संचालित था।
छापेमारी की भनक लगते ही जुआरी इधर-उधर भागने के साथ छिपने की कोशिश करते रहे। हालांकि, पुलिस ने सात जुआरियों की घेराबन्दी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम फड़ संचालक विजय गुप्ता, हिमांशु पटेल, दीपक उमराव, कुनाल गुप्ता, देवेंद्र पाल, पुष्पराज गुप्ता और गौरव विश्वकर्मा बताए। वहीं, विजय ने फ्लैट किराए पर लिया था। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है।


