Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsPolice Crackdown on Drug Trade Arrest of Vinod Agarwal for Codeine Cough Syrup Distribution
दवा माफिया की तलाश में मिर्जापुर, वाराणसी पुलिस ने मारा छापा

दवा माफिया की तलाश में मिर्जापुर, वाराणसी पुलिस ने मारा छापा

संक्षेप:

Kanpur News - जेल जा चुके विनोद अग्रवाल की तलाश में मिर्जापुर और वाराणसी की पुलिस ने दबिश दी। ड्रग विभाग और पुलिस ने नशीले कफ सिरप की सप्लाई की जांच की। विनोद ने प्रयागराज में 89 हजार कोडीन सिरप बेचे थे। पुलिस ने 8374 सिरप की बोतलें भी बरामद की हैं।

Feb 04, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

जेल जा चुके जिले के सबसे बड़े नशीले व कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने के आरोपी विनोद अग्रवाल की तलाश और जानकारी जुटाने के लिए मिर्जापुर और वाराणसी की पुलिस टीम ने दबिश दी है। वाराणसी के सारनाथ और मिर्जापुर के चुनार थाने की पुलिस ने ड्रग विभाग और कलक्टरगंज थाने जाकर जांच पड़ताल की। नशीले व कोडीनयुक्त दवा की सप्लाई करने वालों की जानकारी दोनों थानों की पुलिस ने जुटाई है। कई अहम दस्तावेज टीम ने इकट्ठा किए हैं। जल्द ही दोनों जिलों की टीमें जेल में विनोद अग्रवाल से पूछताछ कर सकती हैं। उसको पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेकर सवाल जवाब कर सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कानपुर से बड़े दवा थोक कारोबारी विनोद ने प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर समेत कई जिलों और राज्यों में बेहद नशीला और कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचा है। तीनों जिलों में उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। अब तीनों थानों की पुलिस उसके खिलाफ शिकंजा कस रही है। उसके खिलाफ सबूत और उसकी स्थिति को जानने के लिए सारनाथ और चुनार पुलिस ने पहले कलक्टरगंज और फिर ड्रग विभाग कार्यालय में आकर पूछताछ की। टीम ने सप्लाई किए गए कोडीनयुक्त कफ सिरप और फर्जीवाड़े को लेकर सभी जानकारियां जुटाई हैं। विनोद के बेटे शिवम के खिलाफ भी जानकारियां ली हैं। ई-वे और जीएसटी बिल में भी दोनों ने खेल किया है। फिलहाल टीम सभी के खिलाफ जानकारियां जुटा रही है। गुपचुप प्रयागराज में बेचे गए 89 हजार सिरप : विनोद ने सीधे प्रयागराज के एमके हेल्थ केयर को 89 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरप गुपचुप बेचे हैं। ये सिरप हिमाचल प्रदेश से मंगाए गए। हिमाचल प्रदेश की कंपनी की जानकारी के आधार पर ड्रग विभाग और पुलिस ने कड़ी जोड़कर यहां भी कार्रवाई की। प्रयागराज में भी कार्रवाई हो चुकी है। अब दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश स्थित कंपनी की जानकारी से विनोद की कलई खुल गई है। चुनार में पुलिस ने रंगे हाथ पकड़े सिरफ मिर्जापुर के चुनार में पकड़े गए 8374 नशीले सिरप की बोतलें कानपुर के मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स फर्म के नाम खरीदी गई थीं। यह हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एनरेक्स-ए सिरप की निर्माता कम्पनी विंग्स बायोटेक एलएलपी फार्मा ने चुनार पुलिस को बताया है। कम्पनी ने पुलिस को बताया कि बिरहाना रोड के मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स फर्म ने उनसे बैच नंबर ओएनटीएस 1961 की 29,850 एनरेक्स-ए सिरप की खरीदारी की थी। चुनार की चकागंभीरा चौकी पास करीब बीस लाख की कीमत के सिरप ले जाते ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था। वाहन में कुल 8374 शीशी सिरप बरामद हुए। ये सिरप वाराणसी के राजातालाब से लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस संबंध में दो पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।